Charkhi Dadri : – परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में जहर देकर मारने की कोशिश की।परिवार के अनुसार, छात्रा 24 फरवरी की सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी।
दोपहर करीब 1:30 बजे फोन पर सूचना मिली कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है।
उसे पहले दादरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। रोहतक में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।बताया गया कि 24 फरवरी को छात्रा हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रोल नंबर लेने स्कूल गई थी।
आरोप है कि स्कूल की एक सहेली उसे बहला-फुसलाकर दादरी ले आई, जहां कथित रूप से एक गाड़ी में चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कोई जहरीला पदार्थ भी दिया।
बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, रोज गार्डन में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी और उसकी स्थिति बेहद खराब थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में रोहतक रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के परिवार को सूचना देकर बुलाया गया।पुलिस का कहना है कि पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
घटना से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद भी शव लेने से मना कर दिया।
Read More News..
Swiggy से खाना ऑर्डर किया…लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि डिलीवरी बॉय उसका अपना बॉयफ्रेंड होगा…
Charkhi Dadri में कॉलेज रोड पर कूडे में मिले दवाईयों के ढेर , लोगों में भारी रोष..
