Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही महिला, उम्मीद खत्म होने पर उठाया खौफनाक कदम; मौत से पहले का बयान बना चर्चा का विषय


Breaking News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में पुलिस से मदद न मिलने से परेशान एक युवती ने पोखर में कूदकर अपनी जान दे दी।

मृतका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर छोड़ने का आरोप लगाया था।


बताया जा रहा है कि महुआ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान सिंघाड़ा रामराय गांव, वार्ड संख्या 15 निवासी विजय राय उर्फ विजय महतो की 24 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वह पिछले आठ महीनों से न्याय के लिए अलग-अलग थानों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसे कहीं से भी मदद नहीं मिल सकी।


परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले अंजली ने आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी रंजीत पटेल ने शादी का वादा कर उसे गर्भवती किया और बाद में अपनाने से इंकार कर दिया।

पुलिस द्वारा शिकायत पर ध्यान न दिए जाने से आहत होकर उसने देर रात अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सिंघाड़ा उतरी गांव के पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस जांच में सामने आई ये बातें


जांच के दौरान पता चला कि अंजली की शादी करीब सात साल पहले बेलसर थाना क्षेत्र के बाबरखा गांव निवासी बिरजू सिंह से हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं।

पिछले एक साल से उसका रंजीत पटेल (पिता अरुण पटेल) के साथ संबंध था, जो टेंट का काम करता है।


बताया जा रहा है कि रंजीत ने अंजली को उसके पति और बच्चों से अलग होकर अपने साथ रहने के लिए कहा था।

अंजली अपने एक बेटे के साथ उसके पास रहने लगी थी। बाद में आर्थिक तंगी और गर्भवती होने के बाद रंजीत ने उसे मायके भेज दिया।

इस संबंध से उसका करीब डेढ़ महीने का एक बच्चा भी है।


जानकारी के अनुसार, रंजीत का घर अंजली के घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है, लेकिन वह अब उसे अपनाने को तैयार नहीं था।

वहीं, पहले पति बिरजू सिंह ने भी उसे वापस रखने से मना कर दिया था।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Read more…

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Charkhi Dadri News : फर्जी पुलिस बनकर 4 लाख की ठगी! 2 आरोपी गिरफ्तार 😱

Popular Articles