Breaking News : देहरादून के राजपुर क्षेत्र में दो युवकों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।
जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सुबह टहल रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विवाद बढ़ने पर गोली चलाई गई, जिसकी चपेट में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर आ गए।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
दून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम से जोहड़ी गांव में दो वाहनों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद की सूचना मिली थी।
इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। बाद में अस्पताल से उनकी मौत की खबर मिली।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और घटना में शामिल वाहनों व लोगों की पहचान की जा रही है।
आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और कई इलाकों में नाकेबंदी की गई है।
इस घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक व्यक्त किया।
वे मैक्स अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और जरूरी स्थानों पर पिकेट लगाने को कहा।
बताया गया कि मालसी के पास दो कार सवारों के बीच वाहन पास देने को लेकर विवाद हुआ था।
इसी दौरान एक कार सवार ने दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की, लेकिन गोली गलती से मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
Read more…..
Charkhi Dadri News : फर्जी पुलिस बनकर 4 लाख की ठगी! 2 आरोपी गिरफ्तार 😱
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

