Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : देवर बना हैवान! भाभी की गुहार भी नहीं आई काम, गड़ासे से काट डाला |

Breaking News : वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित लच्छापुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां अजीत नाम के व्यक्ति ने अपनी सगी भाभी पूनम देवी की गड़ासे और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


बताया गया कि घटना के दौरान महिला आरोपी के सामने रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसने हमला जारी रखा। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी भाभी की बहन से विवाह करना चाहता था और इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। पहले भी पुलिस ने शांति भंग के मामले में उसका चालान किया था।


मृतका के पति सुजीत कुमार पटेल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में उनका एक छह साल का बेटा भी है।


बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी आरोपी ने भाभी से शादी कराने की बात कही थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बाद में आरोपी ने यह कदम उठाया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Read More ….

Breaking News : पति का हथौड़े से कत्ल, पत्नी ने ट्रेन से दी जान, मासूम की भी मौत |

विकसित दादरी रैली में CM के पहुंचने से पहले पर्दों में कैद चरखी दादरी! CM आने से पहले क्या बदला ?

Popular Articles