Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : पति का हथौड़े से कत्ल, पत्नी ने ट्रेन से दी जान, मासूम की भी मौत |

Breaking News : अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

बृहस्पतिवार रात हुए इस घटनाक्रम में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय संजू ने कथित रूप से पहले अपने पति शिवानंद पासी की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी और इसके बाद देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

इस पूरी घटना के बीच दंपती का एक माह का नवजात भी अपनी जान गंवा बैठा।


घटना की शुरुआत तब हुई जब बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही रौनाही थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।

महिला के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान करेरू गांव निवासी संजू के रूप में की गई।


इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और मृतका के घर की जांच की। घर का एक कमरा अंदर से बंद था, जिसे खुलवाने पर अंदर का दृश्य बेहद भयावह था।

कमरे के भीतर शिवानंद पासी का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। पास ही करीब तीन फीट लंबा हथौड़ा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।


जांच के दौरान पुलिस को उसी कमरे में बेड के नीचे एक माह तीन दिन का नवजात जीवित अवस्था में मिला, जो रो रहा था।

पुलिस ने बच्चे को तुरंत परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उसकी भी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया।


मामले की सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पारिवारिक कलह और मारपीट का जिक्र किया गया है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला ने पहले अपने पति की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।


बताया गया है कि दंपती की शादी करीब एक वर्ष पहले फरवरी माह में हुई थी और हाल ही में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था।

मृतका की मां सुमित्रा की शिकायत पर पति और परिवार के अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Read more……

Charkhi Dadri News : 13 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार | CIA दादरी की बड़ी कार्रवाई

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles