Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : मंदिर जा रही युवती के साथ दरिंदगी 😡 | मंगेतर के सामने गैंगरेप |

Breaking News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

मंदिर दर्शन के लिए अपने मंगेतर के साथ जा रही एक युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। युवती अपने मंगेतर के साथ मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर जा रही थी। रास्ते में नहर किनारे सड़क पर युवती शौच के लिए रुकी। उसी दौरान तीन बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया।

जब युवती और उसके मंगेतर ने बताया कि वे मंदिर जा रहे हैं और उनकी शादी तय है, तो आरोपियों ने उनके परिवार वालों से फोन पर बात भी की।

इसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाते हुए दोनों को अपनी बाइक और स्कूटी पर बैठा लिया और मंदिर ले जाने का बहाना किया।लेकिन आरोपियों ने उन्हें मंदिर ले जाने के बजाय एक सुनसान बाग में पहुंचा दिया।

वहां युवती के साथ मारपीट की गई, जातिसूचक गालियां दी गईं और फिर पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दोनों को डराया।

पीड़िता ने 8 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी और सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस पांचवें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Read more…

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में कंटेनर चालक 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार |

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles