Breaking News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात की साजिश पहले से ही रची गई थी।मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच के दौरान मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है,
जिसके बाद यह मामला हत्या में बदल गया।बताया जा रहा है कि ज्योति का अपने जीजा के साथ संबंध होने का शक था।
इसी बात को लेकर बड़ी बहन और उसके पति के बीच तनाव बढ़ता गया और अंततः दोनों ने मिलकर ज्योति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
मृतका के पिता राम अवतार ने थाना मैनाठेर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी, मुकेश (30) और सुमन (29), को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों तारावाली मिलक गांव के रहने वाले हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Read More …..
Charkhi Dadri News : खाटू श्याम गए परिवार के घर में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार चोर….
Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

