Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : रोहतक विक्रम मर्डर केस: 15 गांवों की पंचायत भड़की | आरोपी खुले घूम रहे, परिवार का बड़ा आरोप

Breaking News : रोहतक के गांव बनियानी में विक्रम मर्डर केस को लेकर 15 गांवों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें कई सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि शामिल हुए।

पंचायत में मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया और आईजी से दोबारा मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को दुल्हेंडी के दिन विक्रम खेलकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने बाइक खड़ी कर रखी थी।

विक्रम द्वारा बाइक हटाने को कहने पर विवाद हुआ और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद पंचायत में एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस अब तक 14 आरोपियों को पकड़ चुकी है, लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्होंने 26 लोगों के नाम दिए थे, जिनमें से कई अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

परिवार ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।पंचायत में मृतक के पिता नरेश ने कहा कि उनके बेटे के साथ अन्याय हुआ है।

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने मिलकर विक्रम को पीटा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

उनका आरोप है कि पुलिस के पास सबूत होने के बावजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी अब भी गांव में खुले घूम रहे हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

वहीं, पंचायत में अजय ठाकुर ने बताया कि उसके चचेरे भाई विक्रम की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई अधूरी है।

उनका कहना है कि बचे हुए आरोपी गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

वे जानबूझकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोनों पक्षों में तनाव बढ़े।पंचायत ने निर्णय लिया कि आईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

यदि इसके बाद भी सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पंचायत आगे की रणनीति तय करेगी।

Read more….

Charkhi Dadri News : फर्जी पुलिस बनकर 4 लाख की ठगी! 2 आरोपी गिरफ्तार 😱

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles