Bihar News : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चाचा ने गुस्से में आकर अपने ही तीन भतीजे-भतीजियों की कटर मशीन से हत्या कर दी और बाद में खुद की जान लेने की कोशिश भी की।
हसपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी होने पर घर में घुसते ही स्पीकर तेज आवाज में चला दिया और फिर तीनों बच्चों पर हमला कर दिया
मृत बच्चों की पहचान 10 साल के अनीश कुमार, 7 साल के आयुष कुमार और 5 साल की अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है।घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।
कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ मिला और तीनों बच्चों के शव वहीं पाए गए, जबकि आरोपी घायल हालत में पास ही पड़ा था।स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई और आगे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर दरवाजा खोलने में हुई देरी को कारण माना जा रहा है, लेकिन इतनी बड़ी घटना के पीछे अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसकी सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
READ MORE…..
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी
