Bhiwani News : भिवानी क्षेत्र से जुड़े पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
परिवार के अनुसार, अक्तूबर माह से उनकी तबीयत लगातार खराब थी और इस दौरान उनके दोनों बेटे—कमल प्रधान और हरिकेश—उनकी देखभाल कर रहे थे।
चौधरी जंगबीर सिंह का जन्म 1 मार्च 1941 को तोशाम क्षेत्र के गांव खरकड़ी (माखवान) में हुआ था। उन्होंने एमए और एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद सेना में भर्ती ली। राज राइफल्स में सेवा के दौरान उन्होंने 1962 के चीन युद्ध और 1965 के पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया और बहादुरी से दुश्मनों का सामना किया।
सेना से सेवामुक्त होने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हो गए। आपातकाल के दौरान 1975 से 1977 तक उन्हें हिसार जेल में भी रहना पड़ा। उनके पिता चौधरी रघुबीर सिंह सेना में सूबेदार थे, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने देश और समाज सेवा का मार्ग अपनाया।
चौधरी जंगबीर सिंह हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर 1991 से 1996 तक भिवानी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 28 मार्च को सुबह 11 बजे तोशाम-जुई रोड स्थित चौधरी रघुबीर सिंह फार्म हाउस (पेट्रोल पंप के पास) में किया जाएगा।
Read More news….
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

