Charkhi Dadri News – स्थानीय धिकाडा रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा एवं जनकल्याण समिति नवगठित कार्यकारिणी की बैठक में समिति के गठन से लेकर अब तक के पूरे तीन साल के कार्यकाल की विस्तृत आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत की गई।
Charkhi Dadri News – गौरतलब है कि नवगठित कार्यकारिणी की गत 26 जुलाई को आयोजित प्रथम बैठक समिति के कार्यों में पूरी पारदर्शिता लाने और आंतरिक परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया था।
Charkhi Dadri News – इसके तहत समिति के गठन की तिथि 17 जुलाई 2023 से लेकर 24 जुलाई 2026 तक के पूरे तीन वर्ष के कार्यकाल का इंटरनल ऑडिट करवाने का निर्णय लिया गया था। यह जानकारी समिति प्रधान विजय लोहरवाडा ने दी।
Charkhi Dadri News – विजय लोहरवाडा ने बताया कि कार्य को निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए समिति द्वारा एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय ऑडिट कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ आंतरिक ऑडिटर सुमेर सिंह चैहान ने की। वहीं, कमेटी के अन्य दो सदस्यों के रूप में केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर रोशन लाल तथा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जगमाल सिंह को मनोनीत किया गया था।
ऑडिट कमेटी ने समिति के वित्तीय और आंतरिक परिचालन से जुड़े सभी पहलुओं की बेहद बारीकी और विस्तृत तरीके से जांच की। जांच पूरी होने के बाद कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट कार्यकारिणी को सौंप दी है। इसके साथ ही कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि ऑडिट कमेटी द्वारा संस्था के हित में जो भी अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, उन सभी विषयों पर भविष्य में पूरी तरह अमल करने का प्रयास रहेगा।
समिति प्रबंधन ने बताया कि पूरे ऑडिट कार्य के लिए कमेटी के सदस्यों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ऑडिट फीस नहीं ली गई है। अंत में संस्था सदस्यों महासचिव ईश्वर सिंह, उपप्रधान रामभगत, सह सचिव बालकिशना, कोषाध्यक्ष लालचंद, मंदरूप सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रोफेसर रोशन लाल, अशोक कुमार, अरूण भौरिया, प्रोफेसर कमल, सुरेंद्र जावा, दलबीर फोरमैन, ओमप्रकाश बलकरा, जैनपाल आदि उपस्थित थे।
Read More……
