Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – फर्जी MG Motors डीलरशिप के नाम पर ₹14.55 लाख की साइबर ठगी, बिहार से 2 आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने MG Motors की फर्जी डीलरशिप दिलाने के नाम पर ₹14,55,700 की धोखाधड़ी के मामले में बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सजींत कुमार निवासी ईडरी, थाना उपहारा, जिला औरंगाबाद, बिहार तथा इमरान निवासी अमझर शरीफ, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई है।

फर्जी वेबसाइट के माध्यम से दिया डीलरशिप का झांसा

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव सांजरवास निवासी शिकायतकर्ता निट्टू सिंह ने MG Motors की डीलरशिप लेने के लिए इंटरनेट पर जानकारी सर्च कर एक वेबसाइट पर आवेदन किया था। इसके बाद उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अश्विन अग्रवाल बताते हुए MG Motors की डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया।

आरोपी द्वारा पहले ₹2,95,700 रजिस्ट्रेशन फीस तथा बाद में ₹11,60,000 डीलर लाइसेंस फीस जमा करवाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने दोनों रकम बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ई-मेल के माध्यम से Invoice, Letter of Intent (LOI) और अन्य दस्तावेज भेजकर डीलरशिप की प्रक्रिया वास्तविक होने का विश्वास दिलाया गया।

बाद में शिकायतकर्ता को लेन-देन पर संदेह हुआ और उसने MG Motors के गुरुग्राम कार्यालय में जाकर जानकारी ली। वहां उसे पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है तथा प्रस्तुत दस्तावेज MG Motors द्वारा जारी नहीं किए गए थे।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की ।

जांच में सामने आया मनी ट्रेल

पुलिस जांच के दौरान ₹11.60 लाख की रकम एक संदिग्ध इंडियन ओवरसीज बैंक खाते से DHANWANTRI EDUCATIONAL AND HEALTH TRUST के खाते में पहुंचना पाया गया। इसके बाद रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। बैंक खातों की जांच तथा दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मनी ट्रेल को आगे ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की।

बिहार से दबोचे गए दोनों आरोपी

पुलिस टीम ने बैंक खातों की जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र में पहले संबंधित बैंक खाते के प्रोपराइटर इमरान व DHANWANTRI EDUCATIONAL AND HEALTH TRUST से जुड़े सजींत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Charkhi Dadri

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read More…

सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन!

Charkhi Dadri News – हीरा चौक पर युवक से लाठी-डंडों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की कार्रवाई

Popular Articles