Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi dadri News : बिरही कलां निवासी युवक से अवैध पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद होने के मामले में दुसरा आरोपी गिरफ्तार

Charkhi dadri News : सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने बिरही कलां निवासी युवक से अवैध पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद होने के मामले में दुसरा आरोपी गिरफ्तार किया है ।

आरोपी की पहचान गांव खेडी बत्तर अमित उर्फ मच्छर के रुप में हुई है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 03 मार्च को सीआईए चरखी दादरी की टीम को गश्त पड़ताल के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक के गाँव बिरही कलाँ से बिरही कलाँ क्रेशर जोन की तरफ जाने की सुचना प्राप्त हुई ।

टीम ने सुचना के मुताबिक बताये गये स्थान पर पहुँचकर युवक को अवैध हथियार के साथ काबू किया ।

पुछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मोहित निवासी बिरही कलाँ बताया ।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए ।

पुलिस ने बरामद पिस्तौल व 2 कारतूस अपने कब्जे में लेकर आऱोपी मोहित के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया ।

पुछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बरामद पिस्तौल व कारतूस अमित उर्फ मच्छर से लिये थे।


वीरवार को CIA स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल अमित ने आरोपी अमित उर्फ मच्छर निवासी खेडी बत्तर को गिरफ्तार किया ।

पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के छपार गांव में महिला पंच ने खुद को लगाई आग

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles