Charkhi Dadri News : चरखी दादरी, 09 मई। गांव झोझू खुर्द निवासी आनंद कुमार पुत्र स्वर्गीय दिलावर, जो वर्ष 2013 में 112 INF BN TA DOGRA आर्मी में भर्ती हुए थे, जम्मू-कश्मीर के खुनदरू क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायक प्रमोशन कैडर पीटी के दौरान 8 मई 2026 की सुबह दौड़ते समय अचानक गिरने से उनकी मृत्यु हो गई।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2:50 बजे उनके पैतृक गांव झोझू खुर्द पहुंचा, जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके उपरांत शाम 4:25 बजे उनके पैतृक खेत में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
हिसार कैंट से कैप्टन अभिलाष के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी पहुंची। पार्थिव शरीर के साथ सूबेदार मनवीर सिंह भी मौजूद रहे। सैन्य टुकड़ी द्वारा शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर एवं अंतिम सलामी दी गई।
अंतिम विदाई के दौरान विधायक बाढ़ड़ा उम्मेद पातूवास, सांसद धर्मवीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी, थाना प्रबंधक झोझू कलां दिलबाग सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गांव व आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित रहे और नम आंखों से वीर सपूत को विदाई दी।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी के छपार गांव में महिला पंच ने खुद को लगाई आग
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

