चरखी दादरी। झज्जर जिले के गांव सेहलंगा में खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब बिजली लाइन में तकनीकी खराबी के चलते तार टूट गया और किसान उसके संपर्क में आ गया।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुखेंद्र के रूप में हुई है, जो गांव सेहलंगा का निवासी था और खेती को ही अपना मुख्य पेशा बनाए हुए था। बताया जा रहा है कि सुखेंद्र खेत में काम कर रहा था।
इसी दौरान ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल की ओर जा रही बिजली आपूर्ति लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे एक तार टूटकर सीधे उसके हाथ पर आ गिरा।
तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
झाड़ली चौकी से मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Read More News….

