Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

चरखी दादरी न्यूज़: अवैध देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार….

चरखी दादरी। जिला पुलिस की सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक हर्ष उर्फ बुगु है, जो वार्ड-4, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार सोमवार को सीआईए स्टाफ की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही सुधीर, सिपाही मंजीत और ईएएसआई कुलदीप शामिल थे, महेंद्रगढ़ चौक के आसपास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि वाल्मीकि नगर इलाके में एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां संदिग्ध हुलिए का एक युवक नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हर्ष उर्फ बुगु निवासी वार्ड-4, महेंद्रगढ़ चुंगी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई।
पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Popular Articles